

- Varun-Natasha Wedding Date
- Varun Dhawan and Natasha Dalal marriage
- इस दिन वरुण धवन और नताशा दलाल लेंगे सात फेरे
(Shradha Upadhyay), Varun Dhawan and Natasha Dalal marriage : बॉलीवुड के फेमस अभिनेता वरुण धवन (Varun Dhawan) बहुत जल्द अपनी लंबे समय से गर्लफ्रेंड रही नताशा दलाल (Natasha Dalal) संग सात फेरे लेने के लिए एकदम तैयार है। इन दोनों कपल्स के शादी के चर्चे हमे काफी समय से सुनने को मिल रहे थे। परंतु दोनों की शादी किसी न किसी कारणों के चलते नहीं हो पा रही थी। परंतु अब दोनों की शादी की तारीख सामने आ गयी है। जिसके बाद उनके फैंस भी इस खबर को सुनने के बाद काफी खुश हो गए है। साथ ही दोनों की शादी के वेडिंग वेन्यू पर अब शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी है।
दरअसल इन जोड़े ने अबतक अपनी शादी की कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है। परंतु खबरों के मुताबिक एक टीवी चैनेल ने जब वरुण धवन के चाचा और अभिनेता अनिल धवन से बात करने की कोशिश की तो उन्होंने इस खबर की पुष्टि करते हुए दोनों की वेडिंग डेट बताई। उन्होंने बताया वरुण और नताशा इसी 24 जनवरी को सात फेरे लेने जा रहे है। वही दोनों की शादी की रस्में 22 जनवरी से शुरू हो जाएंगी। और वेडिंग वेन्यू अलीबाग चुना गया है। अब शादी की तारीख सामने आने बाद अलीबाग में दोनों की शादी की तैयारियां जोरो-शोरो से शुरू हो गई है। इसके साथ ही शादी में कौन मेहमान शामिल होंगे इसकी लिस्ट अब तक सामने नहीं आई है। शादी में कोरोना के नियमों का पूरा ख्याल ऱखा जायेगा। और कोविड के चलते केवल खास मेहमानों को ही शामिल किया जायेगा। वही वेडिंग वेन्यू को पूरी तरह से कवर भी किया जा रहा है। ताकि फोटोज न लिए जा सकें। दोनों की शादी एक प्राइवेट सेरेमनी होगी।


आपको मालूम हो ये जोड़ा एक-दूसरे को काफी लंबे से डेट करता आ रहा है। और इन दोनों की जान पहचान स्कूल के दिनों से चली आ रही है। जिसके बाद दोनों ने शादी के बंधन में बंधने का अहम फैसला लिया। वही दोनों को कई खास मौकों पर एक-साथ देखा गया है। साथ में छुट्टियां बिताने भी जा चुके है। जिसकी काफी सारी तस्वीरेँ सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। जिसके अलावा भी दोनों की बहुत सी साथ में फोटोज अक्सर वायरल होती ही रहती है। साल 2020 में नताशा ने वरुण के लिए करवाचौथ का व्रत भी रखा था। जिसका खुलासा एक फोटो के सामने आने के बाद हुआ था।

