

(श्रद्धा उपाध्याय), Valentine Week Films: साल में फरवरी का महीना प्यार करने वालो के लिए बेहद खास होता है। क्यूंकि इसी महीने में वेलेंटाइन वीक की शुरुआत होती है। जो कि प्रेमी जोड़ो के लिए काफी पसंदीदा हफ्ता होता है। वही हर प्रेमी जोड़ा इस वीक में कुछ नया करने की प्लानिंग करता है। साथ ही हर किसी का प्यार का इजहार करने का अपना तरीका होता है। वही बॉलीवुड में भी ऐसी बहुत सी फिल्में हैं जो अपने प्रेम कहानी और रोमांस के लिए जानी जाती है। कुछ लोग अपने प्यार का इजहार इन्ही बॉलीवुड फिल्मो के डायलॉग के जरिये करते है। तो आइये आज आपको बताते है कुछ ऐसी ही बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्मो के बारे में जिनको आप इस वेलेंटाइन वीक में पार्टनर के साथ देख कर उन खुशनुमा पलों को एन्जॉय कर सकती है :-
दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे (DDLJ)
साल 1995 में बनी फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे में शाहरुख खान और काजोल के प्यार को बड़े ही सुंदर तरिके से दिखाया गया है। वही शाहरुख और काजोल के अलावा फिल्म में मुख्य भूमिका में अमरीश पुरी सहित और भी कलाकार थे। फिल्म का निर्देशन आदित्य चोपड़ा द्वारा हुआ था। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे लड़के की कहानी है जो अपने प्यार को हासिल करने के लिए विदेश ने भारत आता है और अपने प्यार को साथ लेकर जाता है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर काफी सफलता मिली थी। कई हफ्तों तक इसे सिनेमाघरों से हटाया नहीं गया था।
वीर-जारा (Veer-Zaara)
साल 2004 में आई फिल्म वीर-जारा भी प्रेम कहानी पर आधारित फिल्म थी। जिसको दर्शकों ने कुछ सराहा था। इस फिल्म की गिनती बॉलीवुड की सदाबहार फिल्मों में की जाती है। फिल्म में शाहरुख खान, प्रीति जिंटा, रानी मुखर्जी, अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी समेत बाकी अन्य कलाकार भी थे। फिल्म का निर्देशन यथ चोपड़ा ने किया था। फिल्म की कहानी एक ऐसे भारतीय वायु सेना में स्क्वाड्रन लीडर की प्रेम कहानी है जो अपना प्यार हासिल करने के लिए पाकिस्तान तक चला जाता है। वह अपनी आधी जिंदगी पाकिस्तान की जेल में सिर्फ इसलिए गुजार देता है ताकि उसकी प्रेमिका पर कोई उंगली न उठा सके।
रब ने बना दी जोड़ी (Rab Ne Bana Di Jodi)
साल 2008 में आई फिल्म रब ने बना दी जोड़ी भी काफी फेमस फिल्मो में गिनी जाती है। इस फिल्म में शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा के रोमांटिक पलों को दिखाया गया था। और शाहरुख और अनुष्का मुख्य भूमिका में थे। फिल्म का निर्देशन आदित्य चोपड़ा ने किया था। फिल्म रब ने बना दी जोड़ी ऐसे पति की कहानी है जो अपनी पत्नी का प्यार पाने के लिए हर तरह से प्रयास करता है। और इसी फिल्म के जरिये अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने अपने बॉलीवुड करियर का डेब्यू किया था।
रॉकस्टार (Rockstar)
साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म रॉकस्टार भी काफी मशहूर फिल्म साबित हुई थी। फिल्म में रणवीर कपूर औरनरगिस की बेहतरीन एक्टिंग ने लोगो का दिल जीत लिया था। फिल्म की कहानी प्यार करने वाले एक ऐसे जोड़े की है जिनका एक-दूसरे से अलग होने के बाद जीना मुश्किल हो जाता है। अलग-अलग रहने के बाद दोनों एक दूसरे के बिना अधूरे हो जाते है। फिल्म के डायरेक्टर इम्तियाज अली थे। वही मुख्य भूमिका में रणबीर कपूर और नरगिस फाखरी नजर आये थे।
कबीर सिंह (Kabir Singh)
कबीर सिंह बॉलीवुड की बेहद खास फिल्मो में से एक है। जिसको फैंस का बेहद प्यार मिला था। फिल्म के साथ ही इसके गानों को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे लड़के की कहानी है जिसे कॉलेज में एक जूनियर लड़की से प्यार हो जाता है। दोनों अपने रिश्ते को आगे बढ़ाते हैं लेकिन लड़की का परिवार उसकी शादी किसी और से कर देता है। लेकिन आखिरी तक लड़का अपने प्यार को पाने की लड़ाई करता है। और आखिरकार दोनों मिल जाते है। और शादी कर लेते है। इसी बीच दोनों की जुदाई और मिलन को बड़ी सुंदरता से दिखाया गया है। फिल्म में मुख्य भूमिकाओ में शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी है। यह फिल्म साउथ की एक फिल्मं अर्जुन रेड्डी का हिंदी रीमेक है। फिल्म को डायरेक्ट संदीप रेड्डी वांगा ने किया था।