

(श्रद्धा उपाध्याय), ANITA HASSANANDANI BABY BOY: इन दिनों कई स्टार्स के माता-पिता बनने की खबरे सामने आ रही है। वही फैंस बच्चे की तस्वीरों को लेकर जिस तरह एकसाइटिड रहते है। ठीक उसी तरह बच्चे का नाम जानने के लिए भी उतने ही उत्सुक होते है। वही अभी हाल में विरूष्का और कपिल शर्मा के पेरेंट्स बनने के बाद अब ऐक्ट्रिस और टीवी स्टार अनीता हसनंदानी और उनके पति रोहित के घर बेटे ने जन्म लिया है। हालांकि दोनों कपल्स ने अपने बेटे की तस्वीर अब तक फैंस के साथ शेयर नहीं की है। लेकिन अब उनके बेटे के नाम का खुलासा हो चुका है। और ये खुलासा कॉमेडियन भारती सिंह ने किया है।
दरअसल अनीता हसनंदानी ने इसी 9 फरवरी को एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। और इस बात की जानकारी खुद उनके पति ने सोशल मीडिया पर दी। जिसके बाद उन्हें ढेरो बधाइयां मिलने लगी। अब फैंस उनके बेटे की एक झलक पाने के लिए इंतजार कर रहे है। लेकिन उससे पहले भारती सिंह ने उनके नाम का खुलासा कर दिया है। बता दें भारती ने अनीता और रोहित को एक गिफ्ट भेजा था। जिसके साथ उन्होंने गिफ्ट हेम्पर के साथ ही एक खूबसूरत सा कार्ड भी भेजा था। और इस गिफ्ट का एक वीडियो उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट किया था। जिसमे अनीता और रोहित के नाम के साथ ही आरव रेड्डी भी लिखा हुआ था। जिसके बाद फैंस ने अंदाज़ा लगाया है कि इन दोनों के बेटे का नाम आरव है। हालाँकि अनीता और रोहित की ओर से अभी किसी तरह का कोई एलान नहीं किया गया है।




अनीता के बेटे का इंस्टाग्राम अकाउंट
अभी हाल ही में जन्म लेने वाले अपने बेटे का अनीता और रोहित ने इंस्टाग्राम अकाउंट भी बना दिया है। आरव के नाम का इंस्टाग्राम अकाउंट भी बनाया गया है। आरव के इंस्टाग्राम अकाउंट के प्रोफाइल फोटो में उनके हाथ की फोटो लगी हुई है। वही अब तक उनके अकाउंट से कोई भी फोटो शेयर नहीं की गई है। यानि की ये अकाउंट अभी हाल ही में बनाया गया है।
View this post on Instagram
आपको बता दें अनीता और रोहित रेड्डी इसी साल 2021 में फरवरी महीने की 9 तारीख को पेरेंट्स बने है। अनीता ने अपने बेटे और रोहित के साथ पहली तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा था, ‘और हम लोग तीन हो गए। हालाँकि उनकी इस पोस्ट में उनके बेटे का फेस नजर दिखाई दे रहा है। वही प्रेग्नेंट होने के बाद अनीता और रोहित ने साथ में कई फोटोशूट भी कराये थे। जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुए थे।