(श्रद्धा उपाध्याय), Healthy Drink: गर्मियों का मौसम आते ही अनेको तरह की समस्याएं होनी शुरू हो जाती है। वही गर्मियों में सबसे अधिक पसीना आने के कारण सबसे ज्यादा शरीर में पानी की मात्रा कम होने की परेशानी होने लगती है। जिससे अक्सर बहुत लोगो को डिहाइड्रेशन होने लगता है। जिसके चलते चक्कर आना, उल्टी, दस्त आदि दिक्क़ते भी होने लगती है। जिसके लिए हमे गर्मी में अधिक से अधिक तरल पदार्थ लेने की सलाह दी जाती है। ताकि बॉडी में पानी की कमी नहीं होने पाए। इसके लिए हम कुछ आसान तरीकों से हेल्थी ड्रिंक का सेवन कर सकते है। जिससे हम इन गर्मियों में डिहाइड्रेशन की समस्या से बचे रहेंगे।


1. नारियल पानी – नारियल पानी का नाम तो अधिकतर सभी लोगो ने सुना होगा। साथ ही यह कितना ठंडा होता है ये भी आप लोग जानते ही होंगे। वही गर्मियों के मौसम में ये हेल्थी होने के साथ हमारे पूरे शरीर में ठंडक पहुंचाता है। साथ ही शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता है। ये बाजार में आसानी से मिल जाता है। नारियल पानी पीने से आपके शरीर का वजन भी नियंत्रित रहता है। और इसको पीने के बाद आपको ज्यादा प्यास भी नहीं लगती। साथ ही गर्मियों में चलने वाली लू से भी आप बचे रहते है।


2. आम का पन्ना – गर्मियों के मौसम में मिलने वाले कच्चे आम से आप घर बैठे आम का पन्ना आसानी से तैयार कर सकते है। इन कच्चे आमों को उबाल कर फिर इनका गूदा बाहर निकाल ले। और इसमें काला नमक, पुदीना पत्ती, भूना जीरा आदि मिलाकर ठंडा पानी मिलाये। और मिनटों में आपका आम पन्ना बनकर तैयार है। गर्मियों में घूप में निकलने से पहले इस ठंडे आम पन्ने का सेवन जरूर करे। इससे आपको उल्टी, दस्त आदि की समस्या पूरी गर्मी नहीं होगी। और आप पूरी गर्मी इस हेल्थी ड्रिंक की आदत डाल ले।


3. सत्तू – सत्तू का नाम तो शायद आप में से काफी लोगो ने सुना होगा और साथ ही इसका सेवन भी किया होगा। वही इसके फायदे क्या होते है इस बात की भी जानकारी होगी। आगे नहीं भी है तो चलिए आपको बता देते है। सत्तू कई अनाजों से मिलकर बना होता है। साथ ही ये पेट के रोगो जैसे-अपच, खट्टी डकार, एसिडिटी आदि समस्याओ के लिए अत्यधिक फायदेमंद होता है। सत्तू का सेवन ज्यादातर गर्मियों के मौसम में ही किया जाता है। क्यूंकि ये काफी ठंडा होता है। इसका सेवन दो तरीको से किया जाता है। एक तो नमकीन सत्तू दूसरा मीठा सत्तू। अपनी पसंद के अनुसार हम इसको पी सकते है। नमकीन सत्तू में आप काला नमक जीरा और पुदीना आदि डालकर पी सकते है। वही मीठे सत्तू में आप चीनी डालकर उसको ठंडे पानी में घोलकर पिया जाता है। इसका सेवन भी आपको लू डिहाइड्रेशन की समस्या से बचाता है।


4. मट्ठा या छाछ – गर्मियों में मट्ठा, छाछ या दही का सेवन प्रतिदिन करना चाहिए। इससे शरीर में कैल्शियम की मात्रा भी नियंत्रित रहती है। वही शरीर को इन पेय पदार्थो से काफी ठंडक पहुँचती है। वही यदि आप गर्मियों के दिनों में खाने के बाद मट्ठे का सेवन करते है तो आपकी पाचन क्रिया ठीक रहती है। मट्ठे में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन बी और पोटेशियम भरपूर मात्रा में होता है। मट्ठे का सेवन करने से हाजमा भी दुसरुस्त रहता है साथ ही हमे उल्टी, डायरिया, दस्त आदि की समस्या नहीं हो पाती है। इसलिए हमे रोज मट्ठा या छाछ का सेवन करना चाहिए।


5. नींबू पानी और पुदीना – गर्मियों के मौसम में नींबू खूब बिकने लगते है। और गर्मियों के मौसम में नींबू का सेवन सबसे अधिक लाभकारी माना जाता है। इस हेल्थी ड्रिंक को आप घर पर ही आसानी से तैयार कर सकते है। नींबू पानी बनाने के लिए आप एक नॉर्मल पानी में थोड़ी सी चीनी घोंलें। फिर उसके बाद उसमे नींबू निचोड़े। और हल्का सा काला नमक मिलाये इसके बाद उसमे ठंडा पानी मिलाये और हल्की सी आइस क्यूब डाल लें। और इस ड्रिंक को सुबह-शाम पीयें। इसे आपकी पूरी बॉडी में ताजगी बनी रहेगी और आप ठंडक महसूस करेंगे। इसके साथ ही गर्मियों मिलने वाला पुदीना भी आपको गर्मियों की अनेको समस्याओं से बचाता है। पुदीने की पत्तियों का सेवन आप विभिन्न तरीकों से कर सकते है। पुदीने की पत्तियों को पानी में डालकर रख दे फिर इस पानी को पिए या आइस क्यूब के साथ इसको जमा दें। या फिर सुखाकर इसको रायते और आम पन्ना आदि में भी डालकर खा सकते है।