

(श्रद्धा उपाध्याय), patli Kamariya Song Out: अभिनेत्री मौनी रॉय ने टीवी जगत से बहुत ही कम समय में बॉलीवुड की दुनिया में एंट्री लेकर अच्छा नाम कमाया। मौनी रॉय की एक्टिंग और खूबसूरती के आज लाखो दीवाने है। वही मौनी अक्सर सोशल मीडिया पर भी अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती है। मौनी रॉय अपनी अदाओं से बॉलीवुड की जानी -मानी अभिनेत्रियों को कड़ी टक्कर देती नजर आती है। वही अभी हाल ही में मौनी रॉय के इस नए गाने ने तहलका मचा दिया है। रिलीज होते ही उनके इस गाने ने सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है।
बता दें मौनी रॉय का आज सोशल मीडिया पर एक न्यू सांग रिलीज हुआ है। उनके इस नए गाने का नाम ‘पतली कमरिया’ है। मौनी रॉय के इस गाने को टी-सीरीज ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज किया है। जिसके बाद उनका ये गाना रिलीज होने के कुछ समय बाद सोशल मीडिया पर जमकर ट्रेंड कर रहा है। कुछ हो घंटो में इस गाने को लाखो व्यूज मिल चुके है। वही अपने इस गाने की जानकारी मौनी रॉय ने होनी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी।
View this post on Instagram
गाने में मौनी रॉय का अंदाज़ बेहद खूबसूरत नजर आ रहा है। वही फैंस को उनका डांसिंग स्टाइल खूब पसंद आ रहा है। मौनी के ठुमके और उनका ग्रीन रंग का ऑउटफिट फैंस को बेहद पसंद आ रहे है। वही फैंस मौनी के इस गाने पर जमकर अपना प्यार लुटा रहे है। और उनके इस गाने को खूब लाइक्स और कमेंट्स मिल रहे है।
आपको बता दें मौनी रॉय के इस गाने को तनिष्क बागची, सुखि और परंपरा टंडन ने गाया है। वही गाने को म्यूजिक और बोल तनिष्क बागची द्वारा ही दिए गए है। मौनी के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की बात करे तो जल्द ही फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी मुख्य भूमिका में होंगे। अभिनेत्री ने अपना बॉलीवुड डेब्यू अक्षय कुमार की फिल्म ‘गोल्ड’ से किया था। फिल्म में मौनी ने अक्षय की पत्नी का किरदार निभाया था। इसके अलावा मौनी कई बॉलीवुड एक्टर के संग फिल्में कर चुकी है।