

(श्रद्धा उपाध्याय): कोरोना महामारी के चलते महीनों से बंद पड़े सिनेमाघर अब सरकार के आदेशों के बाद खोल दिए गए है। वही पूरे वर्ष ओटीटी प्लेटफॉर्म पर फिल्में देखते हुए दर्शक ऊब चुके थे। जिसके चलते अब सिनेमाघर खुलने के बाद लोगो में आशा की उमंग जागी है। वही फिल्म मेकर्स भी अब ओटीटी प्लेटफॉर्म की जगह सिनेमाघरों में रिलीज करने की डिमांड कर रहे है। ताकि सिनेमा हॉल मालिकों का फायदा होने के साथ ही दर्शको का भी मनोरंजन हो सके। वही अब इसी को लेकर यशराज फिल्म्स ने अपनी पांच फिल्मो को सिनेमा हॉल में रिलीज करने का एलान कर दिया है। साथ ही इन फिल्मों की रिलीज डेट को भी बता दिया।
दरअसल, यशराज फिल्म्स ने 2021 के लिए अपनी लिस्ट में पांच फिल्मो को सेलेक्ट कर दिया है। वही इस बात को सुनकर फैंस काफी खुश हो गए है। YRF ने इन पांचों फिल्मों का एलान टवीट कर दिया है। इनके साथ ही इनकी रिलीज डेट की भी घोषणा कर दी गई है। इस बात की जानकारी यशराज फिल्म्स ने अपने टविटर अकाउंट पर जारी की । वही रिलीज होने वाली फिल्में है – संदीप और पिंकी फरार, बंटी और बबली 2, शमशेरा, जयेशभाई जोरदार, पृथ्वीराज।


1. संदीप और पिंकी फरार (Sandeep Aur Pinky Faraar) (20 मार्च 2021) – इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर नजर आएंगे। वही फिल्म के डायरेक्टर दिबाकर बनर्जी कर रहे है। और इन्होने ही फिल्म को प्रोडयूस भी किया है। जबकि इसका वर्ल्डवाइड डस्ट्रिब्यूशन या राज फिल्म्स के जिम्मे है।


2. बंटी और बबली 2 (Bunty and Babli 2) (23 अप्रैल 2021) – फिल्म में सैफ अली खान, रानी मुखर्जी, सिद्धांत चतुर्वेदी, शरवरी स्टारर आदि मुख्य भूमिका में है। वही फिल्म का निर्देशन वरुण वी शर्मा ने किया है। आदित्य चोपड़ा और यश राज फिल्म्स, फिल्म के निर्माता हैं।


3. शमशेरा (Shamshera) ( 25 जून 2021) – दर्शकों की पसंदीदा फिल्म शमशेरा भी इसी साल रिलीज होनी है। रणबीर कपूर, वाणी कपूर और संजय दत्त मुख्य भूमिका में है। फिल्म के डायरेक्टर करण मल्होत्रा है। वही प्रोड्यूस आदित्य चोपड़ा और यश राज फिल्म्स ने किया है।


4. जयेशभाई जोरदार (Jayeshbhai Jordaar) (27 अगस्त 2021) – सुपरस्टार रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म जयेशभाई का दर्शक बेसब्री से इन्तजार कर रहे है। फिल्म में शालिनी पांडे, बोमन ईरानी और रत्ना पाठक शाह अहम भूमिका में हैं। फिल्म को डायरेक्ट दिव्यांग ठक्कर ने किया है। और मनीष शर्मा और यश राज फिल्म्स इसके निर्माता हैं।


5. पृथ्वीराज (prithviraj) (5 नवंबर 2021) – अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर की आने वाली फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है। फिल्म इसी साल दिवाली के मौके पर रिलीज होगी। फिल्म में अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर के अलावा संजय दत्त और सोनू सूद भी दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन डॉ. चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है। वही प्रोड्यूस आदित्य चोपड़ा और यश राज फिल्म्स द्वारा हुई है।