Farmers Tractor Rally Live Update : देश आज जहां अपना 72वां गणतंत्र दिवस (Republic day) मना रहा है। तो इस मौके पर राजपथ पर हुए परेड (Republic day Parade) में जहां देश की शक्ति और संस्कृति की झलक देखने को मिली। तो वही राजपथ पर हुई परेड (Republic day Parade 2021) के खत्म होने के बाद नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर्स पर पिछले 63 दिनों से धरना दे रहे किसान (kisan) आज ट्रैक्टर रैली (Tractor rally) निकाल रहे हैं। आज सुबह दिल्ली में किसानों ने प्रवेश किया और किसानों ने पुलिस की बैरिकेड्स को तोड़कर दिल्ली प्रवेश किया।
किसानों ने सभी जगहों पर पुलिस के बैरिकेड्स तोड़कर दिल्ली की सीमाओं में दाखिल होना शुरू कर दिया। सिंघु, टिकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर किसानों ने दिल्ली पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड्स तोड़ दिए हैं लेकिन इस के साथ प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश के दौरान कुछ पुलिस वाले भी घायल हो गए।
ऐसा ही कुछ नजारा ओर जगह भी देख ने को मिला जैसे गुरुग्राम में फरीदाबाद में भी देखने को मिला। वही बेकाबू होते किसानों को रोकने के लिए पुलिस द्वार किसानों को काबू करने के लिए जहां संजय गांधी ट्रांसपोर्ट नगर में आंसू गैस छोड़ी गई इसी के साथ गाजीपुर में लाठीचार्ज भी किया गया।
कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर पांडव नगर के पास पुलिस बैरिकेडिंग को हटाया।- ANI
#WATCH कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों ने दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर पांडव नगर के पास पुलिस बैरिकेडिंग को हटाया। pic.twitter.com/KZ2wBY4Brp
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2021
हम शांतिपूर्ण तरीके से जाएंगे और वापस आ जाएंगे। हमें रिंग रोड पर जाना है लेकिन पुलिस रोक रही है। लोग आ रहे हैं उसके बाद हम इस पर विचार करेंगे। 30-45 मिनट का समय दिया गया है तब तक हम यहीं बैठेंगे और फैसला करेंगे: सिंघु बॉर्डर से किसान मजदूर संघर्ष समिति के अध्यक्ष सतनाम सिंह पन्नू- ANI
हम शांतिपूर्ण तरीके से जाएंगे और वापस आ जाएंगे। हमें रिंग रोड पर जाना है लेकिन पुलिस रोक रही है। लोग आ रहे हैं उसके बाद हम इस पर विचार करेंगे। 30-45 मिनट का समय दिया गया है तब तक हम यहीं बैठेंगे और फैसला करेंगे: सिंघु बॉर्डर से किसान मजदूर संघर्ष समिति के अध्यक्ष सतनाम सिंह पन्नू pic.twitter.com/hpMMXm71LU
— ANI_HindiNews (@AHindinews) January 26, 2021