- 6 फरवरी को समूचे भारत में चक्का जाम
- यूपी और उत्तराखंड में नहीं होगा: राकेश टिकैत
किसान आंदोलन: केंद्र के कृषि कानूनों (Farm Laws) के खिलाफ आंदोलन के बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने 6 फरवरी के लिए चक्का जाम की घोषणा की है। किसान शनिवार यानी 6 फरवरी को देशभर में चक्का जाम (Chakka Jam) करेंगे. लेकिन इस के साथ ही किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा, कल दिल्ली को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में सड़कें अवरुद्ध हो जाएंगी। साथ ही उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी कोई सड़क ब्लॉक नहीं होगी।
वही संयुक्त किसान मोर्चा ने चक्का जाम के संबंध में महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश जारी किए हैं। संयुक्त किसान मोर्चा का कहना है कि हम इस कार्यक्रम में जनता से सहयोग करने की अपील करते हैं। किसान नेता दर्शनपाल सिंह ने कहा कि हम कल दिल्ली में चक्का जाम नहीं कर रहे हैं. हम सभी बार्डरों पर शांतिपूर्ण तरह से बैठे रहेंगे. हम दिल्ली के अलावा पूरे देश में राष्ट्रीय और राज्य हाईवे बंद करेंगे.
देशभर में राष्ट्रीय और राज्य राजमार्गों पर ये चक्का जाम दोपहर 12 से 3 बजे तक ही रहेगा. वही इमरजेंसी और आवश्यक सेवाओं जैसे एम्बुलेंस, स्कूल बस आदि को नहीं रोका जाएगा। वही इस बात का भी दिहान रखा जाएगा की चक्का जाम पूरी तरह से शांतिपूर्ण और अहिंसक रहे। प्रदर्शनकारियों को निर्देश दिए जाते हैं कि वे इस कार्यक्रम के दौरान किसी भी अधिकारी, कर्मचारियों या आम नागरिकों के साथ किसी भी टकराव में शामिल न हों।
इस पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा: जो लोग यहां नहीं आ पाए वो अपने-अपने जगहों पर कल चक्का जाम शांतिपूर्ण तरीके से करेंगे। ये जाम दिल्ली में नहीं होगा