(दिल्ली अनुराग चौहान) : CAT 2019 का परिणाम(Result) उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया गया। और इस बात कि घोषणा आईआईएम कोझिकोड(IIM Kozhikode) ने अपने एक ट्वीट के माध्यम से की। इस बार जिन उम्मीदवारो ने CAT कि परीक्षा दी है , वे अब अपना CAT का परिणाम(Result) देख सकते हैं। एक रिपोर्ट में बताया गया था कि 209,926 उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, और ये परीक्षा भारत के 156 शहरों में फैले 376 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी। CAT की परीक्षा 24 नवंबर, 2019, रविवार को आयोजित की गई थी।
https://twitter.com/IIMKozhikode/status/1213337561696890880
CAT 2019 Result: कैसे चेक करे
1 : सब से पहले आप CAT 2019 कि आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2 : अब आप लॉगिन(Login) लिंक पर क्लिक करें।
3 : अब आप अपनी लॉगिन आईडी(Login ID) और पासवर्ड(password) दर्ज करें।
4 : लॉग इन करने के बाद आप स्कोर कार्ड के लिए टैब पर क्लिक करें।
5 : अब आप स्कोर कार्ड डाउनलोड कर सकते है।
आईआईएम कोझिकोड(IIM Kozhikode) ने हाल ही में एक नोटिस जारी किया था जिसमें बताया गया था कि CAT 2019 परिणाम जनवरी के दूसरे सप्ताह तक जारी किया जाएगा। लेकिन CAT का परिणाम उसके तय समय से पहले ही जारी कर दिया गया है।