

(श्रद्धा उपाध्याय): बॉलीवुड फिल्मों के दिग्गज अभिनेता अमिताभ बच्चन के अभिनय को आज भी खूब पसंद किया जाता है। आज भी उनके लाखों करोड़ो फैंस है। इतनी उम्र बीत जाने के बाद आज भी उनकी एक्ट्रिंग लाजवाब होती है। वही अमिताभ बच्चन ने आज तक फिल्म इंडस्ट्री में अनेको अवार्ड्स अपने नाम किये है। वही अब बिग बी को मशहूर इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ फिल्म आर्काइव्स अवॉर्ड्स 2021 (FIAF) से सम्मानित किया गया है। और ये अवार्ड उनको हॉलीवुड डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन और मार्टिन सोर्सेसे ने दिया है। वही सोशल मीडिया पर इस अवार्ड के साथ महानायक ने फोटो शेयर कर अपनी खुशी जताई है।
View this post on Instagram
बता दें अमिताभ जी को ये अवार्ड 19 मार्च की शाम एक वर्चुअल कार्यक्रम में दिया गया। साथ ही अमिताभ बच्चन इस अवॉर्ड को पाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं, क्यूंकि उनसे पहले ये सम्मान अभी तक किसी को नहीं मिला है। वही इस अवार्ड से सम्मानित होने के बाद अमिताभ को बेहद खुशी हो रही है। उन्होंने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस अवार्ड के साथ अपनी फोटो शेयर कर लिखा – ‘मुझे 2021 FIAF अवार्ड से सम्मानित किया गया है। इसे पाकर मैं बहुत खुश महसूस कर रहा हूं। समारोह में मुझे अवार्ड देने के लिए FIAF और मार्टिन स्कॉर्सेस और क्रिस्टोफर नोलन को धन्यवाद। भारत की फिल्म विरासत को बचाने के लिए हमारी प्रतिबद्धता अटल है। फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन अपनी फिल्मों को बचाने के लिए एक राष्ट्रव्यापी आंदोलन बनाने के अपने प्रयासों को जारी रखेगा।’
View this post on Instagram
आपको बता दें FIAF अवार्ड का आयोजन प्रत्येक वर्ष फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों को सम्मान देने के लिए किया जाता है। ऐसे लोग जो किसी ना किसी तरीके से फिल्म से जुड़ी चीजों को सहेजने में सहायता करते हैं। वही 78 साल की उम्र में इस अवार्ड के हकदार होने के बाद बिग भी खुद पर काफी गर्व महसूस कर रहे है। वर्क फ्रंट की बात करे तो हाल ही में अमिताभ बच्चन की कई फिल्मे आने वाली है। जिनमे चेहरे, May Day, और ब्रह्मास्त्र है। वही अभी उनकी फिल्म चेहरे का ट्रेलर सामने आया है। इस फिल्म में उनके साथ इमरान हाशमी और रिया चक्रवर्ती नजर आएंगे। वही फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणवीर कपूर और आलिया भट्ट होंगे। और May Day में अजय देवगन संग दिखेंगे।