Bollywood Actress: बॉलीवुड की दुनिया दूर से जितनी अच्छी दिखती है, क्या आपको पता है पास जाते ही इस दुनिया के राज खुलते चलते जाते है। वही बॉलीवुड एक ऐसी इंडस्ट्री है जहां आपकी पढाई और डिग्री से ज्यादा आपका हुनर आपके काम आता है। इसी के चलते कम पढ़े लिखे लोगो को भी इस यहां काम आसानी से मिल जाता है। तो आज हम आपको ऐसी ही कुछ बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे है। क्यूंकि शायद आप बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुडी इन ग्लैमरस अंदाज़ में दिखने वाली हिरोइंस के इस सच को नहीं जानते होंगे ? कि खूबसूरत दिखने और फर्राटेदार इंग्लिश बोलने वाली इन अभिनेत्रियों ने आखिर पढ़ाई कहा तक की हुई है। तो आइये आज हम आपको इन्ही कुछ हेरोइंस की लिस्ट बताने जा रहे है। कोई 12वीं फेल है तो कोई केवल 5वीं पास।


दीपिका पादुकोण- सबसे पहला नाम आता है इस लिस्ट में बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का। दीपिका पादुकोण की एक्टिंग और खूबसूरती के फेंस दीवाने है। पर शायद फैंस को उनकी एजुकेशन फिल्ड की जानकारी न हो। दरअसल दीपिका पादुकोण की माँ तो चाहती थी कि वो अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी करने के बाद ही बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखे। लेकिन ऐसा हो नहीं पाया। और इस बात का खुलासा खुद दीपिका ने एक शो के दौरान ये कहते हुए किया कि वो अपनी माँ की ख्वाहिश जरूर पूरी करेंगी। इस बात अब साफ़ हो जाता है कि दीपिका पादुकोण ग्रेजुएट भी नहीं हैं।


आलिया भट्ट- बॉलीवुड फिल्मो के मशहूर डायरेक्टर महेश भट्ट की बेटी आलिया भट्ट का नाम भी इस लिस्ट में आता है। बहुत ही कम उम्र में फ़िल्मी दुनिया में अपना कदम रखने वाली ऐक्ट्रिस आलिया भट्ट ने भी 12वीं क्लास के बाद अपनी पढ़ाई छोड़ दी थी। बता दें आलिया ने अपना बॉलीवुड डेब्यू फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर’ से किया था। फिल्म में उनके साथ वरुण धवन और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी थे। और इस फिल्म के बाद ही आलिया को लगातार फिल्मो के ऑफर आने लगे। जिसके चलते उन्हें पढ़ाई को छोड़ना पड़ा।


कंगना रनौत- इन दिनों फिल्मो से ज्यादा सोशल मीडिया पर अपने बेबाक बयानों के चलते कंट्रोवर्सी में बनी रहने वाली ऐक्ट्रिस कंगना रनौत भी 12 फेल है। बताया जा रहा है कि कंगना 12 क्लास में फेल हो गई थी। जिसके बाद वो अपना घर छोड़ करियर बनाने के लिए दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों की ओर निकल पड़ी। और अकेले दम पर एक सफल अभिनेत्री बन गई। और आज भी वो फिल्मों को अपने खुद के दम पर हिट दिलाती है। साथ ही कंगना ने कई बार इंटरव्यू के दौरान ये भी बताया है कि शुरुआत में उनका कई बार गलत अंग्रेजी बोलने के चलते भी मजाक बन चुका है। लेकिन इसके बाद कंगना के इसमें सुधार किया और आज आप उनके इंटरव्यू को देखकर कह नहीं सकते की कंगना ने 12वीं क्लास भी पास नहीं की है।


सोनम कपूर- बॉलीवुड की मिस्टर परफेक्टनिस्ट की बेटी सोनम कपूर भी बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने को लेकर काफी उत्साहित थी। जिसके चलते सोनम ने पढाई और डिग्री जमा करना भी जरूरी नहीं समझा। दरअसल सोनम ने मुंबई से 12वीं पास करने के बाद ग्रेजुएशन में दाखिला तो लिया लेकिन बीच में भी अपनी ग्रेजुएशन की पढ़ाई को छोड़ वो फ़िल्मी दुनिया में चली गई। बता दें एक इंटरव्यू के दौरान खुद सोनम कपूर ने इस बात को कुबूला था कि उन्होंने 12वीं की पढ़ाई बीच में छोड़ वो अभिनेत्री बन गई थी , क्योंकि वो चार साल तक का लंबा इंतजार नहीं कर सकती थी।


करिश्मा कपूर- कम पड़ी लिखी ऐक्ट्रिस की लिस्ट में कपूर खानदान की बेटी करिश्मा कपूर का नाम भी शामिल है। अपनी एक्टिंग से सबको दीवाना बना देने वाली अभिनेत्री करिश्मा कपूर की ये बात शायद आपको चौंकने पर मजबूर कर देगी। जी हाँ कपूर परिवार की ये बेटी केवल 5वीं क्लास पास है। हो गए ना आप हैरान ? पर यही सच है कि करिश्मा ने केवल 5वीं क्लास तक ही पढ़ाई की है। इसकी वजह है करिश्मा का बॉलीवुड फिल्मों को लेकर सीरियस होना। बता दें करिश्मा ने छठी क्लास के दौरान पढ़ाई छोड़कर अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत कर दी थी। और आज बॉलीवुड में उनकी एक्टिंग के करोड़ो फैंस है।


राखी सावंत- हर समय किसी न किसी वजह के चलते कंट्रोवर्सी में छाई रहने वाली आइटम सांग गर्ल राखी सावंत को तो आप सभी जानते होंगे। और राखी ने अपनी एजुकेशन की बात का खुलासा मुंबई उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट से निर्दलीय कैंडिडेट के रूप में चुनाव लड़ने के दौरान किया था। उन्होंने अपने आपको अनपढ़ बताया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो राखी इन दिनों फेमस रियलिटी शो बिग बॉस 14 में बतौर कंटेस्टेंट रहकर दर्शको का काफी मनोरंजन कर रही है। और साथ ही अब फिनाले की दौड़ में भी शामिल हो गयी है।