(श्रद्धा उपाध्याय), Alert ! Whatsapp: व्हाट्सप्प अब अपनी नई प्राइवेसी पालिसी को बहुत जल्द लागू करने जा रहा है। जिसके चलते अब उसको यूजर्स और भारत सरकार की आलोचनाओं को सुनना पड़ रहा है। वही अब नई शर्तो को सुनकर यूजर्स के मन में कई सवाल आ रहे है। व्हाट्सप्प अपनी इन न्यू पालिसी को 15 मई से लागू कर देगा। जिसके बाद यदि आप इन शर्तो को स्वीकार नहीं करते है, तो आपका अकाउंट डिलीट हो जायेगा।
दरअसल FAQ पेज की जानकारी के अनुसार, व्हाट्सएप के जो यूजर नई प्राइवेसी शर्तों को नहीं मानेंगे तो भी वे 120 दिनों के लिए और ऐप का इस्तेमाल कर सकते है। परन्तु इसके लिए एक सीमा निर्धारित होगी। यानि कि यूजर्स 15 मई के बाद भी 120 दिनों तक केवल कॉल और नोटिफिकेशन प्राप्त तो कर सकेंगे। लेकिन ऐप से मैसेज को पढ़ और भेज नहीं सकेंगे। साथ ही आपकी व्हाट्सप्प पर उपलब्ध चैट और ग्रुप आदि सब डिलीट हो जायेंगे। इसके बाद अगर आप उसी फोन नंबर को इस्तेमाल करना चाहते हैं, तो आपको एक नया अकाउंट बनाना होगा और वहीं से शुरू करना होगा। इसके लिए भी आपको पहले नई प्राइवेसी के नियमों और शर्तों को स्वीकार करना होगा।
आपको बता दें अपने इस फैसले के बाद व्हाट्सप्प को कई लोगो की आलोचनाओं शिकार होना पड़ रहा है। वही फेसबुक के स्वामित्व वाली सर्विस इस पर सफाई देने के लिए बहुत कोशिश कर रही है कि नई प्राइवेसी पॉलिसी में आखिर क्या बदलेगा। इसे हासिल करने के लिए, अब तक व्हाट्सऐप ने अपने स्टेटस पेज का इस्तेमाल किया है, सार्वजनिक तौर पर कई सफाई पेश की हैं. और अब व्हाट्सअप ऐप में नया बैनर लाने जा रही है। वही अब यूजर टेलीग्राम और सिग्नल जैसे एप्स की ओर रुख कर रहे है। वही इससे पहले व्हाट्सप्प ने जनवरी महीने में अपडेट की जानकारी दी थी। वही अब इन नई शर्तो के बाद ये ऐप यूजर्स को विश्वास दे रहा है कि उनकी चैट प्राइवेट रखी जायेंगी और नई प्राइवेसी टर्म्स को एन्क्रिप्ट किया जाएगा।