(श्रद्धा उपाध्याय), Anita Hassanandani: फ़िल्मी जगत में इन दिनों कई स्टार्स के पेरेंट्स बनने की खबरें सामने आ रही है। जहां अभी कुछ समय पहले विरूष्का और कॉमेडियन कपिल शर्मा के घर खुशियां आयी है। और वही जल्द ही अभिनेत्री करीना कपूर भी माँ बनने वाली है। अब इसी बीच टीवी इंडस्ट्री और बॉलीवुड अभिनेत्री अनीता हसनंदानी ने 9 फरवरी के दिन अपने बेटे को जन्म दिया। अनीता हसनंदानी और उनकी पति रोहित रेड्डी माता-पिता बनने के बाद बेहद खुश है। वही अनीता के पति रोहित ने खुद इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर नन्हें मेहमान की तस्वीरें शेयर कर दी। जिसके बाद अब दोनों कपल्स को सोशल मीडिया पर ढेर सारी बधाइयां मिल रही है।
पति रोहित ने किया ट्वीट
पिता बनने के बाद बेहद खुश अनीता ने हसबैंड रोहित शेट्टी ने फैंस को इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर कर लिखा – ओह बॉय ! साथ ही फोटो में नीचे 9 फरवरी 2021 तारीख भी दिखाई दे रही है। फोटो में पति रोहित अनीता के गालों पर किस करते हुए नजर आ रहे है। वही अनीता का खूबसूरत बेबी बंप फ्लॉन्ट हो रहा है। ये फोटो उनके मैटरनिटी शूट की तस्वीरें है। गौरबतलब है इससे पहले भी ये दोनों कपल्स अपने मेटरनिटी पीरियड शानदार तस्वीरें शेयर कर चुके है। इससे अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि अनीता ने अपने प्रेगनेंसी पीरियड को काफी एन्जॉय किया है।
View this post on Instagram
एकता कपूर ने यूँ दी बधाई
वही जब एकता कपूर ने अनीता की माँ बनने की खबर सुनी तो उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में एक सेल्फी शेयर की। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘लड़का! मैं भी पैरंट हूं। आंट पैरंट।’ इसके साथ ही उन्होंने अनीता और रोहित को बधाई दी। बता दें अनीता और एकता काफी करीबी दोस्त है। वही अनीता एकता कपूर के अनेको सीरियल्स में भी काम कर चुकी है। वही इस शेयर किये गए फोटो में एकता कपूर मांग भरे हुए नजर आयी। जिसके बाद फैंस ने उनसे कई तरह के सवाल किये।
View this post on Instagram
शेयर किया प्रेगनेंसी पीरियड
अनीता ने अपने मेटरनिटी पीरियड को फैंस के साथ शेयर करते हुए लिखा। कि कैसे वो प्रेगनेंसी के वक़्त खुद को शांत महसूस कराती थी। उन्होंने बताया – मैं वर्षों से योग और मेडिटेशन कर रही हूं और प्रेग्नेंसी के दौरान और भी किया। मैं घर में अपने फेवरिट स्पॉट पर बैठती हूं, आंखे बंद करती हूं और बस सांस लेती हूं। यह मैं दिन में 2 से 3 बार करती हूं।’
View this post on Instagram
आपको बता दें अनीता हसनंदानी नागिन की फेमस ऐक्ट्रिस है। वही रोहित और अनीता ने अपने नए मेहमान के आने की खबर पिछले साल 2020 में अक्टूबर महीने में इंस्टाग्राम पोस्ट कर दी थी। अनीता ने साल 2013 में रोहित रेड्डी संग शादी की थी। एक्ट्रेस टीवी ही नहीं बल्कि बॉलीवुड की भी कई सारी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं।