(श्रद्धा उपाध्याय), ira khan: बॉलीवुड के फिटनेस फ्रिक के नाम से मशहूर आमिर खान की बेटी ईरा खान सोशल मीडिया पर इन दिनों काफी एक्टिव रहती है। वही काफी दिनों से ईरा खान के रिलेशनशिप में होने की खबरें आ रही थी। जिनको लेकर अब खुलासा हो गया है। और ये खुलासा खुद ईरा खान ने किया है। इरा खान ने अपने फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखर के साथ रिलेशनशिप में होने की बात पर पुष्टि की है। साथ ही सोशल मीडिया पर साथ में काफी रोमांटिक फोटोज भी शेयर की है।
दरअसल आज वैलेंटाइन वीक के प्रॉमिस डे के मौके पर इरा ने अपने इंस्टाग्राम पर नुपुर के साथ कई तस्वीरें शेयर की है। जिसमें उन्होंने प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है, उन्होंने लिखा ‘इसके साथ और आपके साथ वादे करने का सम्मान।’ शेयर की गयी फोटोज में ईरा खान और नुपुर शिखर की नजदीकियों को साफ़ देखा जा सकता है। दोनों एक-दूसरे को प्यार भरी नजरो से देख रहे है। दोनों का ये रोमांटिक अंदाज़ फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है। साथ ही उनकी इन फोटोज के साथ ईरा के रिलेशनशिप में होने की बात का खुलासा सुनकर फैंस जमकर बधाइयां दे रहे है। वही कुछ स्टार्स ने भी ईरा की इस पोस्ट पर प्रतिक्रियाएं दी है। जिनमे एक्ट्रेस फातिमा सना शेख और करणवीर बोहरा शामिल है।
View this post on Instagram
खबरों के मुताबिक इरा खान और नुपुर शिखर लॉकडाउन के समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों की नजदीकियां तब बढ़ीं जब इरा खान ने फिटनेस का मन बना लिया। वही दोनों कपल्स साथ में महाबलेश्वर, खान फार्महाउस गए थे। वही दोनों ने एक- दूसरे के पेरेंट्स से भी बात कर ली है। वही दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सीरियस है।
View this post on Instagram
आपको बता दें पिछले साल 2020 के अक्टूबर महीने से ही दोनों के रिलेशन की खबरे उड़ रही है। वही अक्टूबर महीने में इरा ने नुपुर शिखर के नाम का टैटू भी डिजाइन करवाया था। साथ ही इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा – ‘बकेट लिस्ट आइटम 5 डन’। तभी से इस क्यूट कपल के साथ में होने की अटकले लगाई जा रही है।